28 Mar 2024, 19:24:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीत पर जनता का जताया आभार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 12:17AM | Updated Date: May 26 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली। रायबरेली लोकसभा की नव निर्वाचित कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने जीत के लिए अपने संसदीय क्षेत्र की जनता एवँ सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष गांधी ने अपने आभार पत्र में लिखा है,‘‘ मैं हृदय से आप सभी की कृतज्ञ हूं कि लोकसभा के इस चुनाव में आपने हर बार की तरह मुझमें अपना विश्वास एक बार फिर व्यक्त किया। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के अलावा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी और स्वाभिमान दल के साथियों ने भी जिस तरह मेरी जीत के लिए परिश्रम किया मैं सच्चे मन से सबकी आभारी हूं।‘‘मेरा जीवन आप सबके सामने एक खुली किताब की तरह रहा है।

आप मेरा परिवार हैं। आपसे मुझे जो संबल और हौसला मिलता रहा है वही मेरी असली धरोहर है। मैने भी अपने इस वृहद परिवार का हर तरह से ख्याल रखने का प्रयास किया है। अपने निजी परिवारिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए मैने अपनी सावर्जनिक जिम्मेदारियों को भी हर तरह से निभाया है। मेरा आगे भी यही प्रयास रहेगा कि मैं इसमे कोई कमी न आने दूं।’’गांधी ने आगे लिखा,‘‘ मैं जानती हूं कि आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे हैं। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि आपके समर्थन और विश्वास की शक्ति के सहारे कांग्रेस हर चुनौती को पार करेगी। लड़ाई कितनी भी लंबी हो मैं आपको वचन देती हूं कि देश के बुनियादी मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस के पूर्वजो की परंपरा का पालन करते हुए मैं भी अपना सर्वस्व कुर्बान करने में कभी पीछे नहीं हटूंगी। आपसे मिले प्रेम, स्रेह और समर्थन के लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद देती हूं।’’

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »