23 Apr 2024, 19:01:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निम्बाहेड़ा में अवैध हथियारों सहित पांच गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 10:25PM | Updated Date: May 25 2019 10:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पुलिस ने शनिवार को हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार करके उनसे सात पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने पत्रकारों को बताया कि गत दिनों निम्बाहेड़ा मे आयोजित एक वैवाहिक समारोह में गोली चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने आरोपी निम्बाहेड़ा के देवीलाल प्रजापति उर्फ मटका को पकड़कर उससे पिस्तौल बरामद की।

पूछताछ में उसने उक्त हथियार निम्बाहेड़ा के ही चिंटू उर्फ चंद्रशेखर सैनी से खरीदना बताया। उन्होंने बताया कि सैनी मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी हथियार तस्कर सुरेन्द्र दायमा का दलाल निकला जिसने यहां कई हथियार बेचे हैं। कयाल ने बताया कि सैनी से मिली जानकारी के बाद निम्बाहेड़ा के ही धन सिंह राजपूत, रतन सिंह राजपूत के साथ मध्यप्रदेश के नारायणगढ़ के नंदकिशोर बागरी को गिरफ्तार करके उनसे सात अवैध देशी पिस्तौलें बरामद कीं। ये सभी हथियार मध्यप्रदेश के धार और खरगोन जिले में बनाये गये हैं। फरार तस्कर दायमा की तलाश की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »