29 Mar 2024, 14:05:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आईओसी सदस्य बनने के लिए बत्रा का नाम प्रस्तावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 8:09PM | Updated Date: May 23 2019 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ एफआईएच के अध्यक्ष तथा भारतीय ओलंपिक संघ आईओए के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा का नाम अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के लिए प्रस्तावित किये जाने पर हॉकी इंडिया ने उन्हें गुरुवार को बधाई दी। डॉ बत्रा एफआईएच के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने वाले एकमात्र भारतीय है। वह भारतीय खेल प्रशासन के महत्वपूर्ण प्रशासक हैं तथा उन्होंने देश में खेलों को बेहतर करने की दिशा में कई जरुरी कदम उठाए हैं। डॉ बत्रा आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बनने के लिए 10 सदस्यों की प्रस्तावित सूची में शामिल हैं।
 
हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ बत्रा ग्रीष्मकालीन या शीतकालीन ओलम्पिक संस्था का अध्यक्ष बनने  वाले पहले भारतीय हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ और राष्ट्रीय ओलंपिक समिति में संयुक्त रूप से अध्यक्ष पद का पदभार संभालने वाले एकमात्र भारतीय हैं। आईओसी में 207 राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य हैं जिनमे से 15 सदस्यों को आईओसी में नियुक्त किया जाता है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद मुश्ताक ने आईओसी में डॉ बत्रा का नाम प्रस्तावित होने पर कहा, ‘‘यह एक व्यक्ति के लिए बेहद गर्व की बात है जिसने देश में हॉकी को बेहतर करने के लिए भारतीय खेल प्रसाशन तथा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष रहते हुए कई काम किये । एक ओर जहां भारतीय खेल विश्व में नए कीर्तिमान रच रहा है वहीं डॉ बत्रा का आईओसी का सदस्य बनना देश में खेल को लाभ पहुंचाएगा। उन्हें शुभकामनाएं।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »