23 Apr 2024, 21:18:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नींद में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 11:36PM | Updated Date: May 20 2019 11:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के बेड़यिा गांव में चचेरे भतीजे ने चाचा और चाची समेत तीन लोगों की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिराली थाना क्षेत्र में रामकृष्ण लखोरे ने अपने चाचा भैयालाल लखोरे चाची कुसुम बाई और उनके पोते आदित्य को देररात सोते समय कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर ली। आरोपी रामकृष्ण की परिवार में आपसी रंजिश चल रही थी। उसने तीनों की हत्या के बाद परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला करना चाहा लेकिन सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पीड़ित के घर पर पुलिस बल की तैनाती की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »