28 Mar 2024, 19:41:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोडसे का जन्मदिन मनाने वाले छह गुजरात में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 11:02PM | Updated Date: May 20 2019 11:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। महात्मा गांधी के गृह राज्य गुजरात के सूरत शहर में पुलिस ने उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का जन्म दिन मनाने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के सदस्य और पदाधिकारी बताये गये हैं। इन्होंने कल गोडसे के 109 वें जन्मदिन के मौके पर यहां लिंबायत क्षेत्र के एक मंदिर में जन्मदिन समारोह आयोजित किया था। इस दौरान 109 दीये जलाये गये और 109 लड्डूओं का प्रसाद वितरित किया गया। इस घटना को लेकर गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने ट्विट कर विरोध प्रकट किया था। पुलिस कमिश्नर सतीश शर्मा ने आज बताया कि सरकार के निर्देश पर हिरेन मशरू, वीरल मालविया, वाला भरवाड़, हितेश सोनी, योगेश पटेल और मनीष कलाल को पकड़ लिया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »