29 Mar 2024, 20:40:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तृणमूल के शासन में भ्रष्टाचार और माफिया राज को बोलबाला: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 1:25AM | Updated Date: Apr 24 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आसनसोल। प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नीत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है तथा गुंडों और सिंडिकेट नेताओं का राज चल रहा है। मोदी ने आसनसोल में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान सुश्री बनर्जी को ‘स्पीड ब्रेकर दीदी’ बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से उनकी नींद उड़ गयी है। उन्होंने कहा कि तृणमूल के शासन में भ्रष्टाचार और अपराध की दर तेजी से बढ़ी है।  उन्होंने कांग्रेस पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘स्पीड ब्रेकर दीदी’ ने भी भ्रष्टाचार और अपराध को निर्बाध गति से बढ़ावा दिया है।
 
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बनाया था। आज तृणमूल सरकार र्भ्रष्टाचार और अपराध के मामले में कांग्रेस को कड़ी चुनौती दे रही है। तृणमूल के शासन में खनिज संसाधन से लेकर निर्माण क्षेत्र और जन वितरण प्रणाली तथा शारदा और नारदा घोटाले तक, हर तरफ माफिया राज है।  प्रधामनंत्री ने कहा कि राज्य के लोग वर्षों से चली आ रही रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं और वे अब तृणमूल की रैलियों में नहीं पहुंच रहे हैं। तृणमूल को चुनाव प्रचार के लिए पड़ोसी देश से कलाकार बुलाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आप पर तरस आता है दीदी, देखिए बंगाल के साहसी लोगों ने आपकी क्या हालत कर दी है।’’  उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग तृणमूल सरकार द्वारा लोकतंत्र के हाईजैक को रोक कर नया इतिहास रचेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »