19 Apr 2024, 04:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एक ही परिवार के चार लोगों सहित छह नदी में डूबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 1:04AM | Updated Date: Apr 24 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नमक्कल। तमिलनाडु के नमक्कल जिले परमथी वेलूर के पास पोथनूर गांव में मंगलवार को कावेरी नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित छह लोगों की डूब कर मौत हो गयी। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान सरवनन ,  पत्नी जोथिमनी , जुड़वां बेटे दीपककेश और द्वारिकेश  तथा केइन देवी एवं उनकी बेटी अश्विका के रूप में हुयी है। सूत्रों के अनुसार नदी में नहाते समय पैर फिसलने के बाद गहरे पानी में बह जाने से ये सभी लोग डूब गए। तमिलनाडु के दमकल और राहत बचाव सेवा विभाग के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी से शवों को निकाला। सभी शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए परमथी वेलूर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »