20 Apr 2024, 00:59:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में 63.67 प्रतिशत से अधिक मतदान , मोदी, आडवाणी, शाह, जेटली ने भी की वोटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 12:42AM | Updated Date: Apr 24 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात   की  सभी 26 लोकसभा सीटों पर एक साथ आज सुबह सात बजे से चल रहा मतदान शाम छह   बजे शांतिपूर्वक संपन्न हो गया और प्रारंभिक आधिकारिक अनुमान के अनुसार  राज्य में औसत 63.67  प्रतिशत मतदान हुआ है। सर्वाधिक 74.09 प्रतिशत मतदान  वलसाड में होने का आधिकारिक अनुमान है जबकि सबसे कम 55.73 प्रतिशत अमरेली  में होने का अनुमान है। पिछले लोकसभा चुनाव में वर्ष  2014 में  63.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उससे  पहले 2009 के चुनाव में भाजपा को 14 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं। सुबह जल्दी ही मतदान करने वालों में  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र  मोदी ने   अहमदाबाद  के राणिप में निशान स्कूल में  बने बूथ पर  वोट दिया।
 
इस  मौके  पर  गांधीनगर  लोकसभा सीट के भाजपा  प्रत्याशी तथा  पार्टी अध्यक्ष अमित   शाह भी  उनकी  अगवानी के लिए मौजूद थे।  शाह ने  बाद में सपरिवार   नाराणपुरा  में  मतदान किया। मध्य प्रदेश  की राज्यपाल  तथा गुजरात की   पूर्व  मुख्यमंत्री  आनंदीबेन पटेल ने अहमदाबाद  के शीलज  मे वोट डाला।   मुख्यमंत्री  विजय रूपाणी  ने पत्नी अंजलीबेन के  साथ  राजकोट में मतदान   किया। नेता  प्रतिपक्ष तथा  कांग्रेस के उम्मीदवार   परेश धानाणी ने अमरेली   में वोटिंग  की। कांग्रेस नेता  हार्दिक पटेल ने   सुरेन्द्रनगर लोकसभा   क्षेत्र के तहत  आने वाले वीरमगाम में  मतदान किया। अगले सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारे लग गयीं थी। गुजरात में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह,  राज्य सरकार   के    मंत्री  परबत पटेल, चार पूर्व केंदीय मंत्रियों और  राज्य विधानसभा   में    प्रतिपक्ष  के नेता परेश धानाणी के अलावा अन्य 7  कांग्रेस विधायकों   समेत    371  प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। वरिष्ठ   भाजपा नेता    लालकृष्ण आडवाणी ने शाहपुर के हिंदी स्कूल  बूथ में मतदान   किया जो  अहमदाबाद  पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है।  उनके साथ उनकी   पुत्री  प्रतिभा भी  उपस्थित थीं।
 
वित्त मंत्री अरूण जेटली  ने गांधीनगर   क्षेत्र के  तहत आने वाले  अहमदाबाद के एसजी हाई वे के निकट  चिमनभाई   संस्थान बूथ पर  मतदान किया।  कर्नाटक के  राज्यपाल वजुभाई वाला  राजकोट  में   मतदान  किया।  प्रधानमंत्री  की लगभग 90 वर्षीय माता हीराबा  ने   गांधीनगर  के  रायसण गांव के  एक बूथ में  मतदान किया मोदी ने  मतदान   देने से  पहले यहां मां हीराबा  से मुलाकात  की और उनका आशीर्वाद  लिया।   उनकी पत्नी  जसोदाबेन ने महेसाणा लोकसभा क्षेत्र  के ऊंझा इलाके  में मतदान   किया जहां  विधानसभा उपचुनाव भी हो रहा है।  प्रधानमंत्री मोदी  से कथित   नजदीकी के कारण  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के  निशाने पर  रहने वाले   अरबपति उद्योगपति  गौतम अडानी ने मोहम्मदपुरा में  मतदान किया।  यह  गांधीनगर  लोकसभा क्षेत्र  में आता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »