19 Apr 2024, 01:21:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रसिद्ध बंगाली गायक अमर पाल का निधन, ममता ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 12:54AM | Updated Date: Apr 21 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकता। पश्चिम बंगाल के जानेमाने लोक गायक अमर पाल का शनिवार को निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पाल का यहां के एक निजी अस्पताल में आज शाम निधन हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ जानेमाने गायक के निधन की खबर से मुझे बेहद दुख हुआ है। हीरा राज देश और निमन्त्रण जैसी फिल्मों में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ पाल को उनकी मधुर आवाज और पारंपरिक बंगाली लोकगीत अथवा बंगाली लोक गीतों की शुद्ध  प्रस्तुति के लिए जाना जाता है। उन्होंने बंगाल के पश्चिमी या पूर्वी भाग की कई बोलियों में गाया है। पाल का जन्म ब्राह्मणबेरिया में हुआ था। वह पहले लोक गायक हैं जिनका 1951 में ऑल इंडिया रेडियो पर गीत प्रसारित हुआ था। जब वह 10 वर्ष के थे तो उनके पिता का देहांत हो गया था। उन्होंने लोक गायिकी की प्राथमिक शिक्षा अपनी मां दुर्गासुंदरी से प्राप्त की थी। उन्होंने अयात अली खान से आठ साल तक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली। लोक गीत को प्रसिद्धी दिलाने में उनकी भूमिका अग्रणी रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »