23 Apr 2024, 18:08:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विषाक्त भोजन करने से दो दर्जन अधिक लोग बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 4:13PM | Updated Date: Apr 15 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक शादी समारोह के दौरान विषाक्त भोजन करने से लगभग पच्चीस लोग बीमार हो गए हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कल रात्रि उल्टी दस्त के शिकार लगभग पच्चीस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज किया जा रहा है।
 
बताया गया है कि ठाकुरटोला में वैवाहिक कार्यकम चल रहा था। इस दौरान मेहमानों ने रात्रि में भोजन किया, इसके बाद अचानक लगभग 20 से 25 लोग उल्टी दस्त के शिकार हो गये। इसके चलते शादी घर मे अफरा तफरी का मौहल बन गया।
 
वहीं, बीमार हुए महिला पुरूष को अस्पताल ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के 108 और 112 गाडी को सूचना पर गाड़ी नही पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से मरीजों के परिजनो में अक्रोश बना रहा और परिजनो ने आधी रात को निजी गाड़ी की व्यवस्था कर सभी मरीजो को डोंगरगढ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »