16 Apr 2024, 15:20:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्त्तीसगढ़ : जशपुर के एक गांव में मतदान के बहिष्कार का निर्णय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 2:36PM | Updated Date: Apr 15 2019 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्त्तीसगढ़। रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में आने वाले जशपुर जिले के एक गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के बहिष्कार का फैसला किया है। दोकडा थाना अन्तर्गत दारुपीसा गांव के लोगों ने गांव की दोनों सरहद पर इसी आशय के बोर्ड भी लगा दिए हैं। गांव के मुखिया अलेक्स टोप्पो ने कहा कि सड़क के अभाव में पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
 
सड़क व अन्य सुविधा की खातिर ग्रामीण लम्बे समय से अपने जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे हैं, लेकिन गांव की कोई सुध नहीं ले रहा। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों विधानसभा चुनाव में भी जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्या सुलझाने का वायदा किया था, लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद यहां की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी कर दी गई।
 
इसी कारण ग्रामीणों ने एकजुट हो कर इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। वहीं कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने दावा किया कि दारुपीसा गांव के लोगों से चर्चा कर उनकी समस्या का जल्द ही समाधान निकाल लिया जाऐगा। गांव में सड़क, पेयजल की समस्या निवारण के लिए आचार संहिता हटते ही इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता से करा दिया जाऐगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »