24 Apr 2024, 02:52:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, इस पार्टी ने दिया टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:09PM | Updated Date: Mar 24 2019 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार तय हो गया कि JNU के विवादित छात्र नेता कन्हैया कुमार बिहार से चुनाव लड़ेंगे। सीपीआई ने उन्हें बेगुसराय से टिकट दे दिया है। इससे पहले बिहार में विपक्ष की लिस्ट में कन्हैया कुमार का नाम फाइनल नहीं हो पाया था, क्योंकि कहा गया था कि लालू यादव के बेटे तेजस्वी नहीं चाहते हैं कि कन्हैया बिहार की राजनीति में सक्रिय हो। इससे पहले 9 मार्च को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, लेकिन उसमें छात्र नेता कन्हैया कुमार का नाम नहीं था।
 
मालूम हो, संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु की बरसी पर नौ फरवरी, 2016 को जेएनयू कैंपस में एक कार्यक्रम हुआ था। उसमें भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह..इंशा अल्लाह, कश्मीर की आजादी तक जंग रहेगी, जंग रहेगी जैसे देशद्रोही नारे लगाए गए थे। आरोप पत्र में कन्हैया का नाम भी शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »