19 Apr 2024, 17:25:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलरामपुर में अवैध शराब बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 6:01PM | Updated Date: Mar 22 2019 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में तहत पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहाँ यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अपराधियों एवं शराब के धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
 
इस अभियान के तहत उतरौला कोतवाली क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 बोतल शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जरवा क्षेत्र से पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पकड़े गये आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिले हैं । आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »