24 Apr 2024, 15:45:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोरखपुर में गुरुवार को नरसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 6:39PM | Updated Date: Mar 20 2019 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर में निकलने वाली नरसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा के लिये यहां कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एटीएस कमांडो तैनात रहेंगे। इसके अलावा तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा मार्ग पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जायेगी और रास्ते के दोनो तरफ घरों की छतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
 
नरसिंह शोभायात्रा मार्ग को तीन सुपर जोन, सात जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया है। सुपर जोन की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास होगी जबकि जोन की सुरक्षा की कमान अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संभालेंगे। सेक्टरों की सुरक्षा क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग पर हर एक मीटर की दूरी पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
 
सुरक्षा में तीन एसपी, सात एएसपी, 20 सीओ, 1500 सिपाही, 400 इंसपेक्टर, थानेदार व दरोगा, पांच कम्पनी पीएसी और दो कम्पनी एसएसबी जवानों की डयूटी लगाई गई है। शोभायात्रा के एक दिन पहले आज से ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिये पूरे रास्ते और छतों की निगरानी शुरू कर दी गई है। कई घरों की छतों से ईंट-पत्थर हटाये गये हैं।
 
गोरखपुर शहर में यातायात व्यवस्था में बुधवार से ही बदलाव किया गया है और यह शोभायात्रा समाप्त होने तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि होली के दिन शहर में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा वर्ष 1945 से निकल रही है। योगी आदित्यनाथ लंबे समय से इसकी अगुवाई करते रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले वर्ष प्रतीकात्मक रूप से ही वह शोभा यात्रा में शामिल हुए थे।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »