26 Apr 2024, 03:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाकपा ने तीन राज्यों में सात उम्मीदवारों की सूची जारी की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 6:20PM | Updated Date: Mar 19 2019 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों में अपने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। भाकपा द्वारा आज यहाँ जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय परिषद् ने पश्चिम बंगाल तमिलनाडु और असम के लिए इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं।
 
पार्टी ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से श्री विप्लव भट्ट, घटल से तपन गांगुली और बशीरत से पल्लव सेन गुप्त, तमिलनाडु में नागपत्तनम से  एम. सेल्वाराज, तिरुपुर से के. सुब्बारायन, असम के जोरहट से कनक गोगोई, नार्थ लकिमपुर से अरूप कलीता को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने 24 राज्यों की 53 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »