25 Apr 2024, 10:37:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प.बंगाल में बिगड़ी अमित शाह की तबीयत- बिना रैली किए लौटे दिल्‍ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 12:07PM | Updated Date: Jan 23 2019 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तबीयत बिगड़ गई है। वे वापस दिल्ली आ गए हैं। शाह, दरअसल, पश्चिम बंगाल में रैली को संबोधित करने गए थे। पश्चिम बंगाल के मालदा में एक बड़ी रैली के बाद बीजेपी चीफ अमित शाह बैरंग दिल्ली लौट गए। बताया जा रहा है कि शाह की तबीयत बिगडऩे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली वापस लौटने की सलाह दी थी। शाह के खराब स्वास्थ्य के कारण उनके बीरभूम और नादिया जिलों में होने वाली बीजेपी की रैली में शामिल होने पर भी संशय जताया जा रहा है।
 
बीते दिनों स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती हुए शाह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी है। शाम, मंगलवार देर शाम बंगाल से नई दिल्ली वापस लौट गए। आज एक संक्षिप्त सूचना में बताया कि चूकि शाह की तबियत खराब हो गयी है इसलिए वे पश्चिम बंगाल की अन्य रैलियों में हिस्सा नहीं भी ले सकते हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाह को बुखार के बाद चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है। बीजेपी अध्यक्ष आज होने वाली झारग्राम रैली शामिल नहीं होंगे। 
 
बता दें कि अमित शाह ने मंगलवार को मालदा में रैली के दौरान विपक्ष के महागठबंधन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। इस सभा के बाद मंगलवार शाम शाह की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद वह दिल्ली लौट गए थे। शाह के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए एक पार्टी नेता ने बताया कि अमित शाह मंगलवार शाम दिल्ली लौटे हैं, हालांकि झारग्राम की सभा में उनके कार्यक्रम में बदलाव को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »