19 Apr 2024, 08:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : बारात लेकर पहुंचा नशेड़ी दूल्‍हा, दुल्‍हन ने उठाया ऐसा कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 1:22PM | Updated Date: Jan 19 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में एक दुल्हन ने नशे में आए शराबी दूल्हे से न केवल शादी करने से इनकार कर दिया बल्कि पुलिस बुलाकर उसे गिरफ्तार भी करा दिया। पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार के भागलपुर में कहलगांव के अकबरपुर गांव के रहने वाले योगेंद्र रजक ने अपनी बड़ी बेटी अनुषा कुमारी की शादी सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पैन गांव निवासी राजकिशोर रजक के बेटे उदय रजक के साथ तय की थी। 
 
कहलगांव के थाना प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने शनिवार को बताया, तय समय के अनुसार गुरुवार को शादी होनी थी। देर रात दुल्हा बारात लेकर आया तभी दरवाजे पर नाचने-गाने को लेकर वर और वधू पक्ष वालों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान दूल्हा नशे में धुत था और उसने दुल्हन के मामा के साथ भी बदतमीजी की। दुल्हन को जब इस पूरी घटना के बारे में पता चला तो उसने शादी तोड़ दी। उसने कहा, मैं एक ऐसे शख्स से शादी नहीं करूंगी जो शराब पीता है।  
 
इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना कहलगांव पुलिस को दे दी। कहलगांव के थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी उदय रजक को मद्य निषेध कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी खुद पुलिस कांस्टेबल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »