28 Mar 2024, 19:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जीतनराम मांझी बोले - नीतीश कुमार का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 3:14PM | Updated Date: Jan 11 2019 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने गुरुवार को खगड़िया में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पहले राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को ‘नीच’ कहा और अब विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को 'सड़क छाप' बता रहे हैं। जीतनराम मांझी ने कहा कि उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।
 
अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले मांझी ने कहा कि सत्ता के मद में चूर होकर नीतीश ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। मांझी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर इस बयान के लिए मुख्यमंत्री ने माफी नहीं मांगी तो हम पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। इधर, जहानाबद के सांसद अरुण कुमार ने भी मांझी के बयानों का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि सत्ता की शक्ति कोई सहन नहीं कर सकता। इसी कारण नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »