28 Mar 2024, 18:53:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर न देखा जाए नतीजों को : बराला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 9:22PM | Updated Date: Dec 11 2018 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर कहा कि नतीजों को नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नतीजे भाजपा के खिलाफ गये हैं। श्री बराला ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मुद्दे अलग-अलग होते हैं। उभाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि नतीजों का अगले साल होने वाले हरियाणा के विधानसभा चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बराला ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को छोड़कर कांटे की टक्कर दी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »