18 Apr 2024, 05:51:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क हादसे में रिक्शा सवार तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2018 7:18PM | Updated Date: Dec 10 2018 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महिसागर। गुजरात में महिसागर जिले के कोठंबा क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में आटो रिक्शा सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गोधरा-लूनावाडा राजमार्ग पर सुवा गांव के निकट सुबह अनियंत्रित एक कार और ऑटो रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में महिसागर निवासी रिक्शा सवार चालक निलेशभाई रावल, कमणाबेन नायक की मौके पर तथा भूरीबेन पगी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »