29 Mar 2024, 05:37:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई बाबरी विध्वंस की 26वीं बरसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 5:24PM | Updated Date: Dec 6 2018 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच गुरूवार को विवादित ढांचा गिराए जाने की 26वीं बरसी शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। अयोध्या में मुस्लिम संगठनों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद बाबरी मस्जिद के पुन: निर्माण की दुआ मांगी वहीं हिन्दू संगठनों ने विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हिन्दू संगठनो ने शौर्य दिवस और मुस्लिमों ने गम दिवस मनाया। इस दौरान अयोध्या में स्थिति सामान्य रही और आवाजाही निरंतर बनी रही। किसी भी संगठन को विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर जाने की अनुमति नहीं दी गयी लेकिन परम्परागत रूप से आज भी विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »