17 Apr 2024, 03:39:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आतंकी हमले में शहीद विजय कुमार की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 6:54PM | Updated Date: Nov 21 2018 6:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिवानी। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हरियाणा के भिवानी जिले के सेना के पैरा कमांडो जवान विजय कुमार की आज उनके पैतृक सागवान गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से जुटे लोगों ने भारत माता के जयकारों के बीच शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले शहीद विजय कुमार का पार्थिव शरीर आज सुबह हवाई मार्ग से कश्मीर से दिल्ली तथा वहां से सड़क मार्ग के रास्ते सेना की गाड़यिों में सागवान गांव करीब 10 बजे पहुंचा और पूरा माहौल शहीद के जयकारों के साथ गुंजायमान हो उठा। शहीद विजय कुमार के शव को उनके बेटे मोनू ने मुखाग्नि दी।

इस दौरान भिवानी के सांसद धर्मबीर, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, उप मंडल मजिस्ट्रेट रंवद्र, तहसीलदार सुभाष, सेना के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। विजय कुमार कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में तैनात थे। मंगलवार 20 नवम्बर सुबह चार बजे सेना की टुकड़ी से आतंकवादियों की मुठभेड़ हो गई जिसमें विजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गये और बाद में शहीद हो गये। उनके परिवार में पिता जयदयाल, माता सुनहेरी देवी, पत्नी सुमन, पुत्र मोनू तथा दो पुत्रियां निशा और तन्नू हैं। विजय कुमार एक महीने पहले ही गांव आए थे और दीपावली पर भी बच्चों से मिलकर ड्यूटी पर पहुंचे थे। उनकी सोमवार साढ़े चार बजे घर पर बात हुई थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »