19 Apr 2024, 22:01:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

200 रू. की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार हुए इंस्पेक्टर-कांस्टेबल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 3:54PM | Updated Date: Aug 14 2018 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मात्र दो सौ रूपए की रिश्वत लेते हुए आज वाणिज्य कर विभाग के दो इंस्पेक्टर और एक पुलिस कांस्टेबल को उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले के थावर चेकपोस्ट से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
 
ब्यूरो के सहायक निदेशक डी पी चूडास्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि वे उसकी गाड़ी के प्रवेश पर हर बार दो सौ रूपए लेते थे। आज ब्यूरो ने जाल बिछा कर वाणिज्य कर इंस्पेक्टर नीतिन चौधरी और मनीष लिंबाडिया तथा कांस्टेबल नीतेश चौधरी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »