19 Apr 2024, 15:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाल परेड मैदान में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2018 9:22PM | Updated Date: Jun 20 2018 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में 21 जून को चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान मुख्य अतिथि और केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ थावरचंद गहलोत अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। भोपाल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए सहभागियों की उपस्थिति अब प्रात: 6.00 बजे तक होगी। योग प्रदर्शन का कार्यक्रम सम्पूर्ण प्रदेश में एक ही समय पर आयोजित किया जाएगा।

जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्रीगण भी सम्मिलित होंगे। राज्य सरकार ने मंत्रीगण को जिले आवंटित किये हैं। योग प्रदर्शन के कार्यक्रम में शासकीय और अशासकीय स्कूलों के कक्षा-7 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। सामूहिक योग कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और विधायकों की उपस्थिति रहेगी। सामूहिक योग कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के लिए महिला बाल विकास विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »