24 Apr 2024, 17:47:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोटा : आयकर दफ्तर से सवा दो करोड़ की ज्वैलरी चोरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 11:22AM | Updated Date: Apr 23 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोटा। कोटा के आयकर कार्यालय में शनिवार रात हुई करीब सवा दो करोड़ रुपए की ज्वैलरी चोरी का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का मुख्य आरोपी आयकर कार्यालय में ही संविदा पर कार्यरत है। उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का अधिकतर माल भी बरामद कर लिया है।
 
आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों ने एक दिन पहले भी चोरी का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। तीनों ने चोरी का माल भी बांट लिया था। आरोपियों में रविन्द्र उर्फ विक्की, विकास उर्फ रवि और आशीष सामरिया शामिल हैं। तीनों आरोपी सुकेत के रहने वाले हैं और कोटा में अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इनमें रविन्द्र उर्फ विक्की आयकर विभाग में संविदा पर बतौर कम्प्यूटर आॅपरेटर के पद पर तैनात है। उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर रात करीब दो बजे वारदात को अंजाम दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »