29 Mar 2024, 18:27:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो चालाना पहुंचेगा घर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 8:18PM | Updated Date: Mar 22 2018 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार गुरूग्राम सहित राज्य के दस जिलों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उन्हें उनके घर पर चालान भेजने की व्यवस्था जल्द शुरू करने का जा रही है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राकेश गुप्ता ने यहां यह जानकारी देते हुये बताय कि गुरूग्राम के अलावा अम्बाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी तथा झज्जर जिलों में यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।

उन्होंने यमुनानगर में चल रहे इस तरह की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत गुरूग्राम में 29 चौक की पहचान की गई है जहां सीसीटीवी कैमरे लगने हैं। इनमें से आठ चौक पर ये कैमरे लगाए जा चुके हैं। अम्बाला में 30, करनाल में 30, पानीपत में 15, सोनीपत में 52, रोहतक में 12, हिसार में 30, कुरुक्षेत्र में 25 तथा रेवाड़ी और झज्जर में 13 चौक की पहचान की गई है जहां अप्रैल माह के अंत तक सीसीटीवी कैमरे लगा दिये जाएंगे। डा गुप्ता ने बताया कि ये सभी कैमरे यातायात नियंत्रण कक्ष से जुड़े होंगे और यहीं से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »