29 Mar 2024, 15:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

4 साल के बच्चे ने क्लास में किया क्‍लासमेट छात्रा का यौन शोषण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2017 3:43PM | Updated Date: Nov 23 2017 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में बच्चों के साथ यौन शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला तो और डराने वाला है। इस मामले में एक 4 साल के बच्चे पर उसकी 4 साल की उम्र की ही क्लासमेट के यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।मामला दिल्ली के द्वारका साउथ थाने का है। एक 4 साल की बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी जिसमें कहा गया कि पिछले शुक्रवार को जब मासूम बच्ची स्कूल से घर वापस लौटी तो उसने अपनी मां को बताया कि क्लास में एक लड़के ने उसके साथ गलत काम किया है। बच्ची की पूरी बात सुनकर मां के होश उड़ गए। उसने फोन पर इस घटना की जानकारी अपने पिता को भी दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »