19 Apr 2024, 11:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दतिया में चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 7:59PM | Updated Date: Sep 25 2017 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के डीपार थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सिंह गुर्जर रविवार रात अपने पुत्र कुलदीप के साथ घर जा रहे थे, तभी रास्ते में रूहेरा गांव के समीप कुछ लोगों ने उनपर गोलीबारी कर दी।

हमले में कांग्रेस नेता की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दतिया जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस इस मामले में रुहेरा ग्राम पंचायत के सरपंच जनक सिंह सहित बारह लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बताया गया है कि यह हमला पुरानी चुनावी रंजिश के चलते किया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »