29 Mar 2024, 12:51:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाईएसआर कांग्रेस महासचिव आजम अली की कार दुर्घटना में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 7:53PM | Updated Date: Sep 25 2017 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेलंगाना में शमशाबाद के सिद्धांती इलाके में कार दुर्घटना में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के महासचिव मिर्जा आजम अली की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि श्री अली महबूबनगर से कार से हैदराबाद जा रहे थे। इस दौरान सिद्धांती इलाके में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी।  दुर्घटना में अली गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »