25 Apr 2024, 22:48:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शेरनी ने तीन वर्षीय बच्ची को बनाया अपना शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 7:42PM | Updated Date: Feb 26 2017 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वडोदरा। जूनागढ़ में मलिया तहसील के दुधाला गांव में तीन वर्षीय बच्ची को मारने वाली एशियाई शेरनी को वन विभाग ने पकड़ लिया है। गुजरात वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 20 घंटे के खोज अभियान के बाद जूनागढ़ वन विभाग ने शनिवार रात मलिया के द्रापद गांव में शेरनी को पकड़ने और पिंजरे में कैद करने में कामयाबी हासिल की।

गौरतलब है कि 24 फरवरी की रात को दुधाला गांव में तीन वर्षीय अंजलि राठौड़ की शेरनी ने हत्या कर दी थी। जब शेरनी ने हमला किया था उस वक्त बच्ची अपनी दादी के साथ खेत में थी। शेरनी बच्ची को अपने जबड़े में दबाकर कुछ दूरी तक खींचकर ले गई। बच्ची को सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं थीं और उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »