19 Apr 2024, 07:56:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी: रोड शो के दौरान राहुल गांधी पर फेंका गया जूता, आरोपी अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 3:11PM | Updated Date: Sep 26 2016 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीतापुर। उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार को रोड शो के दौरान एक युवक ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर जूता फेंक दिया। पुलिस ने जूता फेंकने वाले युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस शख्स ने राहुल गांधी पर जूता क्यों फेंका। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
 
पुलिस ने आरोपी की पहचान हरिओम मिश्रा के रुप में की हैं। हरिओम सीतापुर के हरगांव का रहने वाला बताया जा रहा। वह शहर के शास्त्री नगर में रहता हैं और खुद को पत्रकार बता रहा है। 
 
बता दें, कि पहले चरण की किसान यात्रा के समापन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से सोमवार को किसान यात्रा के दूसरे चरण के लिए लखनऊ से सीतापुर पहुंचे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »