20 Apr 2024, 18:37:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विवादास्पद विधायक राशिद को हिरासत में लिया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 2:07PM | Updated Date: Sep 26 2016 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। लंगटे से विवादास्पद निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को उनके समर्थकों के साथ उस समय हिरासत में ले लिया गया जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के स्थानीय कार्यालय की तरफ बढ़ने की कोशिश की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राशिद और उनके समर्थकों को शेर-ए-कश्मीर पार्क के पास उस समय हिरासत में ले लिया गया
 
जब वे संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के सोनवर स्थित कार्यालय की तरफ बढ़ रहे थे। विधायक और उनके दर्जनों समर्थकों को कोठीबाग थाने ले जाया गया। विधायक के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए जनमत संग्रह की मांग करने के वास्ते संयुक्त राष्ट्र कार्यालय जा रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »