29 Mar 2024, 04:01:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में पिता, भाई गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 12:08AM | Updated Date: Jan 30 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र के अमरावती में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता और भाई को बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया लेकिन एक अन्य संबंधी इस मामले में फरार है। अमरावती जिले के चंदूर बाजार तहसील निवासी पीड़तिा लड़की 11 वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़तिा की माँ की दो वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो गयी थी और तब से लड़की अपने पिता और भाई के साथ रह रही थी। आठ अप्रैल 2018 के दिन पिता ने लड़की के साथ बलात्कार किया तब पीड़तिा ने इसकी जानकारी अपनी चाची को दी और उसी जिले के सुर्जी तहसील के अंजनगांव में रहने वाली चाची के घर चली गयी।
 
पीडिता की चाची ने यह बात अपने पति को बतायी और पति ने 10 अप्रैल को लड़की के साथ बलात्कार किया और जितने दिन लड़की उस घर में थी उसके साथ वह व्यक्ति बलात्कार करता रहा। पति को बचाने के लिए चाची ने लड़की को इस संबंध में किसी से भी जिक्र नहीं करने की हिदायत दी। लड़की जब अपने घर आयी तब उसका पिता दो माह तक उसका शोषण करता रहा। अंतत: लड़की ने अपने भाई से मदद की गुहार की लेकिन भाई ने मदद की बजाय उसके साथ बलात्कार किया। परेशान होकर लड़की ने पुलिस में 27 जनवरी को शिकायत दर्ज करायी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया लेकिन तीसरा आरोपी भी फरार है। पुलिस तीसरे आरोपी और उसकी पत्नी की तलाश कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »