23 Apr 2024, 23:03:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर के स्‍कूल में गंदगी देख भड़के मंत्री जी, फिर खुद की साफ-सफाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 11:42AM | Updated Date: Jan 21 2020 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने आज देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के एक सरकारी वेयर हाउस में गंदगी देख स्वयं साफ-सफाई की और जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। सिंह यहाँ बड़ा गणपति-एयरपोर्ट रोड स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण करने पंहुचे थे। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस परिसर में एक खुले स्थान पर गंदगी व कचरे का ढेर लगा देखा और कर्मचारियों से तगाड़ी-फावड़ा मंगवाकर लगभग 15 मिनट साफ-सफाई की।
 
सिंह ने 'कहा कि जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखने का प्रयास करते है, उसी तरह मैने पूरे प्रदेश को ही अपना घर मान रखा है। मेरे विभाग के अधीन आने वाले वेयर हाउस परिसर को गंदा देख मैं स्वयं को रोक नहीं पाया। उन्होंने कहा गंदगी देख अधिकारियों को फटकार लगाने से पहले मैंने खुद यहाँ साफ-सफाई की शुरुआत की। सिंह ने कहा फटकार लगाने के पहले मेरा साफ-सफाई करना, स्वच्छता के प्रति अधिकारियों-कर्मचारियों को सजग प्रेरित करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »