25 Apr 2024, 20:30:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CAA के समर्थन में अमित शाह की आज लखनऊ में रैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 10:23AM | Updated Date: Jan 21 2020 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में मंगलवार को सुबह 11 बजे लखनऊ के बंगला बाजार स्थित रामकथा पार्क में रैली को संबोधित करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के अवध क्षेत्र की इस रैली में क्षेत्र के सभी 16 जिलों के एक लाख लोगों के आने का अनुमान है। 

करीब एक घंटे तक चलने वाली इस रैली से पहले अमित शाह 50 शरणार्थियों से मिलेंगे। शरणार्थी इस अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री शाह का आभार प्रकट करेंगे। भाजपा के नागरिकता संशोधन अधिनियम पर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत तीसरी रैली है। रैलियों का सिलसिला 18 जनवरी को वाराणसी से शुरू हुआ था। भाजपा के सभी छह क्षेत्रों में यह रैलियां होंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »