18 Apr 2024, 15:21:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

घर में सो रही बच्ची का अपहरण, नहीं लगा सुराग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:55AM | Updated Date: Jan 19 2020 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के तिलवाराघाट थाना क्षेत्र के भैरव नगर से अपह्त बच्ची का आज शाम तक पता नहीं चल सका, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुयी है। बच्ची का कल रात घर में सोते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भैरव नगर निवासी मोनू बाल्मिकी एनसीओ चलाता है। घर पर उसकी पत्नी प्रीति तथा दो माह की बेटी देविका के अलावा उसके पिता दशरथ तथा मॉ मुन्नी बाई रहती थी।
 
कल रात्रि पति-पत्नी के साथ उसकी बेटी सो रही थी। माता-पिता बगल वाले कमरें में सो रहे थे। पति-पत्नी सुबह जागे तो देखा की बच्ची नहीं है। बच्ची के संबंध में उन्होंने परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की। बच्ची के संबंध में सुराग नहीं मिलने पर पीडित परिजनों ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी शुरू कर दी है। घर के एक हिस्से में ईट रखी हुई थी और जिसे हटाकर आरोपी व्यक्ति घर के अंदर गया है। परिजनों ने एक व्यक्ति पर शंका व्यक्त की है, जो फिलहाल शहर से बाहर है। क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीव्ही कैमरे की जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »