28 Mar 2024, 20:58:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएए बिल समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:49AM | Updated Date: Jan 19 2020 1:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आभान पर शनिवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से परिषद सदस्यों ने आमजन को कानून के बारे में जानकारी दी और कहा कि इस बिल से देश की समानता और भाईचारे की भावना को बल मिलेगा। यह विधेयक वर्षों तक उत्पीडन सहने वाले कई लोगों की पीड़ा दूर करेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला जींद ईकाई के आभान पर कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री गायत्री व नवीन योगी ने बताया कि यह बिल देश के नागरिकों की नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि नागरिकता प्रदान करने वाला है। कुछ मुट्ठी भर लोग इस बिल को लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं वो सही नहीं है।
 
यह रैली इसीलिए निकाली गई है ताकि इन भ्रांतियों को दूर किया जा सके। विभाग संयोजक नवीन शर्मा व जिला संयोजक वीरेंद्र पिंडारा ने कहा कि यह बिल किसी की नागरिकता नहीं छीन रहा है। लोगों को इस बिल को लेकर देश में भेद नहीं खड़ा करना चाहिए। परिषद आमजन से आभान करती है कि देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए समाज को एकजुट होकर काम करना चाहिए। विद्यार्थी परिषद ने लोगों को जागरूक करने के लिए ही जनजागरण अभियान के माध्यम से समाज व छात्रों के सहयोग से यह रैली निकाली है। जो लोग समाज को तोडने के लिए और अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं उनको रोकने के लिए विद्यार्थी परिषद सदैव खड़ा रहेगा व राष्ट्र हित में काम करता रहेगा। रैली में चार जिलों से आए हुए कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली मेन बाजार से होते हुए पुरानी अनाज मंडी में संपन्न हुई।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »