20 Apr 2024, 05:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘द्रोपदी चीर हरण’ है CAA का विरोध, बर्दास्त नहीं करेगी भाजपा: योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:38AM | Updated Date: Jan 19 2020 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधियों की तुलना महाभारत के चर्चित ‘द्रौपदी चीर हरण’ प्रसंग की तथा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों पर ‘भारत मां’ के खिलाफ षड्यंत्र के तहत अराजक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का अपना आरोप दोहराते हुए शनिवार को यहां प्रबुद्धजनों से ‘ऐतिहासिक कानून’ के प्रति जनता को जागरूक करने की भावुक अपील की। 
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अनेक नेताओं ने भी सीएए विरोधियों पर हमला बोला तथा लोगों से कांग्रेस, सपा एव अन्य दलों के गलत प्रचार पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
 
उन्होंने हजारों की संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सीएए के प्रति भ्रम दूर करने की जोरदार अपील की। योगी ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपब्धियां गिनाते हुए कहा कि विपक्ष को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। यही वजह है कि बिना किसी भेदभाव के गरीबों को आवास, रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाली मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष सीएए को लेकर लोगों को बीच भ्रम फैला कर उन्हें भड़का रहा है।
 
ऐसे में प्रबुद्धजनों का संवैधिक कर्तव्य बनता है कि वे जनता के बीच जाकर सही तथ्य बतायें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विपक्ष के ‘झूठे प्रचार’ के खिलाफ अभियान जारी रखने की आवश्यकता पर फिर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से ‘द्रोपदी चीर हरण’ के दौरान वहां खड़े पात्र दोषी माने गए गए थे, सीएए के बहाने भारत मां के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों को मौन होकर देखना भी उसी श्रेणी में माना जाएगा। इस लिए जरूरी है कि विरोध करने वालों के बहकावे में आने वालों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ऐहसास कराया जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने गत संविधान दिवस पर अपने भाषण के दौरान इस जोर दिया था।
 
मुख्यमंत्री योगी ने सीएए को नागरिकता देने वाला कानून बताते हुए कहा कि इसके विरोध की आड़ में ‘भारत मां’ का अपमान करने वालों को भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी तथा षड्यंत्रकारियों को करारा जवाब दिया जाएगा। योगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा एवं अन्य विपक्षी दल एक षड्यंत्र के तहत देश एवं समाज के खिलाफ अराजक गतिविधियों को प्रोत्साहित ही नहीं कर रहे है, बल्कि उनके साथ खड़े हैं। ऐसे में भाजपा मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती। वह लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलायगी। उन्हें विश्वास है कि जनता किसी के बहकाबे में नहीं आएगी।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »