20 Apr 2024, 00:26:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ईंट भट्टा मजदूर की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 1:42PM | Updated Date: Dec 14 2019 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में मजदूर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के चक 7-एसजेएम में शर्मा ईंट भट्ठा के एक मजदूर की पंचायत घर के पीछे किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। मौके पर सूरतगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक विद्याप्रकाश और सदर थाना प्रभारी पवन कुमार दलबल सहित पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक विद्याप्रकाश ने बताया कि मृतक की पहचान करने में काफी परेशानी हुई क्योंकि उसका चेहरा ईंट की चोटों से कुचल दिया गया।
 
काफी प्रयास करने के बाद मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले संजय (40) के रूप में हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोपहर को संजय तथा भट्टे के दो मजदूर खाले के पास बैठे शराब का सेवन कर रहे थे। उसके साथ शराब का सेवन करने वालों को रात को ही हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि शराब का सेवन करने के दौरान मामूली सी बात पर इनकी आपस में कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि झगड़े में अशोक और पिंटू ने ईंट से हमला कर दिया जिसमें संजय को मृत्यु हो गई। विद्याप्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपी अशोक और पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »