25 Apr 2024, 07:01:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शादी के 4 दिन बाद ही नकदी जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 1:10PM | Updated Date: Dec 14 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बदायूँ। उत्तर प्रदेश में बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक दुल्हन ने ससुरालियों को शादी  के चार  दिन बाद ही खाने में नशीला पदार्थ खिलाया और घर में रखी नकदी जेवर लूट  कर फरार हो गई। युवक की शादी आजमगढ़ से हुई थी। मामला  दातागंज कोतवाली के मोहल्ला छोटा परा का है। चार दिन पहले 9  दिसम्बर को  रामलड़ैते के बेटे प्रवीन की शादी  टिंकू नाम के व्यक्ति ने आजमगढ़ की एक महिला से करवाई थी। परिजनों का कहना है कि बीती रात दुल्हन ने घर पर पूड़ी कचौड़ी और सब्जी बनाई थी।
 
उसी में उसने कोई नशीला  पदार्थ मिला दिया। जिसको खाने के उपरांत घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए। सुबह  जब आंख खुली तो दुल्हन जेवरात और नगदी लेकर घर से फरार थी। परिवार वालों का कहना है कि शादी में उनके 4 लाख रुपये खर्च हुए थे। सुबह जब परिजनों की बेहोशी टूटी तो परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक शहर  जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे  मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »