29 Mar 2024, 05:10:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर से जीजा-साले की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 10:59AM | Updated Date: Dec 14 2019 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा रोड पर एक पुल के समीप मोटर साइकिल पर जा रहे एक जीजा साले को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल हुयी इस दुर्घटना में जगदीश (28) निवासी बैराड़ और राजू बाल्मीकि (30)निवासी ग्राम सहसराम की मौत हो गयी है। जगदीश का राजू जीजा था तथा दोनों मोटर साइकिल पर सवार होकर बैराड़ कस्बे से ग्राम सहसराम जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »