19 Apr 2024, 10:22:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में भूकंप के झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 9:01AM | Updated Date: Dec 14 2019 9:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालघर। महाराष्ट्र में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। भूकंप आज सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर आया। इससे पहले कल उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ के पास 14 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप का असर चमोली जिले से सटे रुद्रप्रयाग और पौड़ी में भी महसूस किया गया।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक फिलहाल कहीं से नुकसान की सूचना नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »