28 Mar 2024, 14:56:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : बांदा में बलात्‍कार के बाद विवाहिता की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 4:43PM | Updated Date: Dec 13 2019 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा के बिसंडा क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक विवाहिता की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि दुरई माफी गांव का जगत रैकवार दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी कुसमी (23) घर पर अकेले तीन माह की बच्ची के साथ रह गई थी। गुरूवार रात बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी।
 
इस घटना की जानकारी पड़ोस में रह रहे परिजनों को तब हुई जब तीन माह की बच्ची के रोने की आवाज देर तक सुनाई दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मृतका के ससुर महेश ने भी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! सूत्रों ने बताया कि फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वायड समेत सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »