29 Mar 2024, 20:41:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एक दिन के लिए तेलुगू भाषा में सदन की कार्यवाही चलाना चाहते हैं नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 2:59PM | Updated Date: Dec 13 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडु ने सदस्यों से सदन में अपनी मातृत्व भाषा में बोलने का आग्रह करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह एक पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही तेलुगू भाषा में संचालित करना चाहते हैं। नायडू ने राज्यसभा के 250 वें सत्र के अंतिम दिन अपने समापन वक्तव्य में कहा कि यह इतिहास में पहली हुआ है कि सदन की एक सदस्य अपनी मातृत्व भाषा ‘संथाली’ में बोल पायी है।
 
इसका सभी सदस्यों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया तो संथाली आदिवासी समुदाय से बीजू जनता दल की सरोजिनी हैमब्रम ने खड़े होकर और हाथ जोड़कर सभापति और सदन का आभार व्यक्त किया। नायडू ने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी मातृत्व भाषा में बोलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं दिन के लिए सदन की कार्यवाही तेलुगू भाषा में चलाना चाहूंगा।’’ इसपर सदन में कई सदस्य मुस्करायें तो सभापति ने कहा कि घबराईये नहीं, यह एक दिन के लिए होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »