20 Apr 2024, 19:22:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी देश की जरूरत : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 12:44AM | Updated Date: Dec 12 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गिरिडीह। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चैहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जरूरत हैं। चौहान ने यहां हीरोडीह थाना क्षेत्र के कौआ आम मैदान में भाजपा प्रत्याशी केदार हजरा के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी देश की जरूरत है। उनके प्रधानमंत्रीत्व काल में देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करना मोदी के ही कार्यकाल में मुमकिन है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में लोग मुझे मामा कहते हैं, झारखंड में भी जनता के साथ मेरा वहीं रिश्ता है।’’ उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि ‘कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, विपक्ष ने भानुमति का कुनबा जोड़ा, उससे निकला मधुकोड़ा। चौहान ने कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महागठबंधन के साथ ही झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि इन सभी पार्टियों का एकमात्र लक्ष्य झारखंड को लूटना रहा है। उन्होंने भाजपा की पूर्व सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को बिना पेंदी का लोटा कहा तो कांग्रेस को सिर्फ घोषणा करने वाली पार्टी बताया। इस मौके पर जमुआ के विधायक केदार हजरा ने कहा कि पांच वर्षों में जमुआ 2250 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया गया है। साथ ही झारखंड धाम, लंगटा बाबा, सूर्य मंदिर और मोचवार बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण तथा संकरी नदी सहित 22 पुल का निर्माण करवाया गया। उन्होंने वादा किया वह जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। इनके अलावा सभा को दीपक प्रकाश, प्रो. दिलीप सिंह, प्रणव वर्मा, अशोक उपाध्याय, महादेव दुबे, विजय नन्दन तिवारी, बिरेन्द्र तिवारी, डॉ. दशरथ वर्मा और प्रदीप सिंह ने सम्बोधित किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »