29 Mar 2024, 01:16:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रालोसपा नेता वृषिण पटेल राजद में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 7:39PM | Updated Date: Dec 10 2019 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के वरिष्ठ नेता वृषिण पटेल अपने समर्थकों के साथ आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। पटेल यहां राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं 111वां खुला अधिवेशन में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। बाद में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। पटेल ने कहा कि राजद में उनका शामिल होना अप्रत्याशित नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता की धारा को और मजबूत करने के इरादे से जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुराने स्कूल में फिर से दाखिला ले लिया है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी तथा बिहार के पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »