19 Apr 2024, 07:21:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वामदलों ने नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 7:36PM | Updated Date: Dec 10 2019 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। चार वामदलों, भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (आर.एम.पी.आई.), सी.पी.आई., सी.पी.आई. (एम.एल.) लिबरेशन और एम.सी.पी.आई.-यू. ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर केन्द्र सरकार का यहां पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। वाम दलों के नेताओं बंत बराड़ (सचिव पंजाब सी.पी.आई.), प्रकट सिंह जामाराय ( एक्टिंग सचिव (आर.एम.पी.आई पंजाब), गुरमीत सिंह बखतपुर (सचिव लिबरेशन पंजाब) और किरनजीत सेखों (मेंबर पोलित ब्यूरो एम.सी.पी.आई. -यू.) ने धार्मिक पहचान के आधार पर संदिग्ध और विदेशी घोषित कर देश के मुसलमानों को उजाड़ने की भद्दी साजिश के तहत पेश किये गए नागरिकता संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय नागरिकता सूची (एन.आर.सी.) वापस लेने की माँग की । उन्होने मांग की है कि स्त्रियों, विशेष कर मासूम बच्चियों के साथ हो रही बलात्कार और हत्या की घटनाओं के लिए दोषियों को फांसी दी जाए। वाम नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के समूचे लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार और सभी नागरिक सेवाएं बहाल करने की भी माँग की।  

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »