20 Apr 2024, 20:58:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चन्दौली मे 1 किलो 750 ग्राम सोना बरामद, तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 11:22AM | Updated Date: Dec 10 2019 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चन्दौली। उत्तर प्रदेश में चन्दौली के मुगलसराय जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 750 ग्राम सोना बरामद किया है। रेलवे सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार रात में प्लेटफार्म नंबर आठ से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास एक किलो 750 ग्राम सोना बरामद किया गया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से दो पासपोर्ट भी बरामद हुये। सोना हावड़ा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। सख्ती से हुई पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दिल्ली के सीतापुरी सेक्टर 21 में सोने की दुकान करता है। सोना वह अपनी दुकान के लिए लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पूरे मामले को जांच एजेंसियों के हवाले कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »