19 Apr 2024, 06:50:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी और योगी दोनों ही झूठे: प्रदीप जैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 9:48AM | Updated Date: Dec 10 2019 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोलते हुए दोनों को ही सबसे बड़ा झूठा बताया। कांग्रेस की 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीलार मैदान में होने जा रही ‘‘ भारत बचाओ’’ रैली में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोगों को पहुंचाने की कवायद में जुटे पार्टी के नेताओं ने यहां एक विवाह घर में पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और दोनों की सरकारों के मुखियाओं को खुले शब्दों में झूठा बताया। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से रैली प्रभारी बनाये गये जैन ने कहा ‘‘ मोदी और योगी दोनों सबसे बड़े झूठे हैं। यह कदम कदम पर झूठ बोलकर लोगो को गुमराह करने के सिवाय और कुछ नहीं करते। पूरी दुनिया में यह पहला ऐसा उदाहरण है जब प्रधानमंत्री और एक प्रदेश का मुख्यमंत्री दोनों ही झूठे हैं।’’ योगी जी ने तो कल ही बुंदेलखंड की धरती पर सबसे बड़ा झूठ बोला। झांसी मेडिकल कालेज के जिस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल उदघाटन किया है और उसे अपनी सरकार के प्रयास से पूरा हुआ सपना बताया, वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल की योजना थी। 

तत्कालीन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने आकर मेडिलकल कॉलेज को अपग्रेड करने की घोषणा की थी। इसके बाद 28 फरवरी 2014 को  दिल्ली के राम मनोहर लोहिया ऑडिटोरियम में इस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन हुआ था। इसके बाद भी योगी सरकार कह रही है कि यह सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक उसकी देन है, यह सबसे बड़ा झूठ है।’’ प्रधानमंत्री कांग्रेस पर आरोप लगाते हैं कि 70 साल में कांग्रेस सरकार ने किया ही क्या है और दूसरी ओर कांग्रेस और संप्रग सरकार की योजनाओं को अपने नाम करने का षडयंत्र चल रहा है। ताजा उदाहरण झांसी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के उद्घाटन का है। हमारी योजनों को अपना बता रहे हैं और हम पर आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस ने किया ही क्या है। 

स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर इतना बवाल मचाया गया लेकिन इसके नाम पर झांसी में शौचालय के अलावा और कुछ नहीं बना है। यह शौचालय यदि बन कर चालू भी हो जाते तो ठीक था जो बनाये गये उन पर ताले पड़े हैं। यातायात की स्थिति शहर में बेहाल है, न पार्किग की व्यवस्था है, गौशालाओ के नाम पर पैसा बहाया जा रहा है लेकिन जानवर आज भी झुंड के रूप में सड़कों पर ही बैठे मिलते हैं। ये कैसी स्मार्ट सिटी बन रही है। इसी तरह से झूठ नौजवानों,किसानों, गरीबों सभी से बोलकर समय बिताया जा रहा है। ऐसे झूठों से निजात दिलाने और देश बचाने के लिए कांग्रेस 14 दिसम्बर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली का उद्देश्य ही मोदी और योगी के झूठ का पर्दाफाश करना है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »