29 Mar 2024, 04:21:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पश्चिम मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 8:17PM | Updated Date: Dec 9 2019 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। ओडिशा, झारखंड, बिहार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र और पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।             

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पश्चिम केरल के कुछ हिस्सों में मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। हरियाणा के नरनौल में सबसे कम तापमान 6Þ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा तथा पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

आज सुबह 08Þ 30 बजे  श्रीनगर  में 50 मीटर, कुपवाड़ा, लुधियाना और इलाहाबाद  में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गयी। उत्तर पूर्वी मानसून तटीय कर्नाटक और केरल में कमजोर रहा। ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। पश्चिम मध्य और आसपास के दक्षिण पश्चिम अरब सागर पर मौसम खराब हो सकता है तथा हवा की गति 55-65 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है जिसकी गति  75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज शाम तक इन  इलाकों में चलने वाली हवा की गति कम हो कर 45-55 किमी प्रति घंटा हो सकती है और अधिकतम गति 65 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »